फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर ठगी कर रहा  पूर्व गन्ना अधिकारी गिरफ्तार

Thu, 05 May 2016 12:38 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वाट टीम ने शहर के एक होटल से दो लोगों को पकड़ा
तीन लोगों से ठगे थे आठ लाख, बिसौली में रिपोर्ट दर्ज
 नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले ठग स्वाट टीम के चंगुल में आ गए। मंगलवार रात शहर के एक होटल पर छापामारी कर अमित त्रिपाठी और लाल बिहारी नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अमित त्रिपाठी यदु शुगर मिल का निष्कासित गन्ना विकास अधिकारी है। दोनों नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जनों लोगों से ठगी कर चुके हैं।
बिसौली के यदु शुगर मिल में गन्ना अधिकारी रहे अमित त्रिपाठी को मिल से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद अमित त्रिपाठी ने बहराइच निवासी लाल बिहारी के साथ मिलकर ठगी का धंधा शुरू कर दिया। दोनों मिलकर बेरोजगारों को ठगने लगे। बरेली के बारादरी निवासी नरेश, बहराइच के अवधेश, कमल और संतोष से इन दोनों ने नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये ऐंठ लिए। बाद में चार लोगों से एक-एक लाख रुपया और लाने को कहा। 
विज्ञापन

ऐसे में इन चार बेरोजगारों को शक हुआ। मामले में तहरीर बिसौली कोतवाली में दी गई। बिसौली पुलिस ने इस बारे में उच्च अधिकारियों को बताया। एसएसपी ने ठगों की गिरफ्तारी को स्वाट टीम लगा दी। मंगलवार रात शहर के गोपाल टाकीज के पास स्थित एक होटल से स्वाट टीम ने अमित त्रिपाठी और लाल बिहारी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 
-----
पुलिस के पास ठगी की 20 तहरीर
बिसौली। अमित त्रिपाठी बिसौली की यदु शुगर मिल में गन्ना विकास अधिकारी रहते हुए भी ठगी करता था। कई किसानों से भी उसने ठगी की है। बिसौली पुलिस की मानें तो उसके खिलाफ ठगी की करीब 20 तहरीर हैं। गिरधरपुर के गन्ना किसान ओमप्रकाश से भी अमित त्रिपाठी ने करीब 60 क्विंटल गन्ना ठग लिया था। इन मामलों में भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-----
दोनों ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। ठगी के बाकी मामलों में भी जांच की जा रही है। अमित त्रिपाठी यदु शुगर मिल कर निष्कासित गन्ना विकास अधिकारी है। इसके खिलाफ कोतवाली में ठगी संबंधी 20 तहरीर आ चुकी हैं।
-कश्मीर सिंह यादव, प्रभारी इंस्पेक्टर बिसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें