फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दातागंज के पापड़ गांव में हो  रहा जवाहरबाग जैसा कब्जा

Tue, 07 Jun 2016 11:41 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तालाब और पंचायतघर की जमीन पर दबंग हैं काबिज 
ग्राम प्रधान की शिकायत के बावजूद नहीं हट रहे कब्जे 
 मथुरा के जवाहरबाग में अवैध रूप हुए कब्जे को हटवाने के लिए हुए भारी बवाल के बाद जहां प्रदेश में अवैध कब्जों के लिए चिंतन चल रहा है, वहीं तहसील क्षेत्र के गांवों की सरकारी जमीन पर दबंग अवैध कब्जा जमाए हुए हैं। ऐसे में प्रशासन उन कब्जों को हटाने की जहमत नहीं उठा पा रहा है। इससे भविष्य में यहां पर भी बड़े बवाल की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।  
ग्राम पंचायत पापड़ में करीब 13 बीघा के तालाब पर दबंगों ने कब्जा जमा रखा है, जिससे तालाब सिकुड़कर तीन बीघा में सिमट गया है। अब इस पर मिट्टी डालकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी तरह गांव के पंचायत भवन पर दबंगों ने भूसा आदि डालकर कब्जा जमा लिया है और खाली पड़ी जमीन पर दूसरे गांव के लोगों ने झोपड़ी डाल ली है। इस मामले में ग्राम प्रधान बेबी गुप्ता का कहना है कि उन्होंने डीएम, एसडीएम समेत तमाम अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन नतीजा सिफर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि पंचायत भवन से सटा हुआ, आंगनबाड़ी केंद्र का भवन है। पंचायत भवन के कब्जाधारकों के यहां पर असामाजिकतत्वों का जमावड़ा रहता है। इस वजह से आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में प्रभारी कानूनगो सुखवीर सिंह ने बताया कि तालाब का रकबा प्रपत्रों के हिसाब से पूरा है। आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायतघर खाली करा दिया गया है। अब पंचायत घर की खाली पड़ी जमीन से झोपड़ी हटाए जाने की कार्रवाई रह गई, जिसे भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें