तेज रफ्तार बाइक ट्रांसफार्मर के पोल से टकराने से खुशी नाम के 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
वजीरगंज में करेंगी-बगरैन रोड पर हादसा
तेज रफ्तार बाइक ट्रांसफार्मर के पोल से टकराने से खुशी नाम के 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसा मंगलवार को वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव करेंगी-बगरैन रोड पर हुआ। किशोर बाइक चलाना सीख रहा था।
बरेली जिले के थाना अलीगंज के गांव खेलम मौलिया निवासी जाकिर की बेटी बगरैन में दुल्हे हसन को ब्याही है। जाकिर जा 14 वर्षीय बेटा खुर्शीद बगरैन में अपनी बहन के घर आया हुआ था। मंगलवार को खुर्शीद बाइक चलाना सीख रहा था। वह बाइक लेकर करेंगी से बगरैन आ रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक ट्रांसफार्मर के पोल से टकरा गई। इससे खुर्शीद गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से बरेली रेफर कर दिया गया।
बरेली जाते वक्त रामगंगा पुल के पास खुर्शीद ने दम तोड़ दिया। खबर मिलने पर अलीगंज से खुर्शीद के परिवार वाले भी वजीरगंज पहुंच गए। खुर्शीद का शव वह अपने साथ ले गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। इस हादसे से लोग हैरान हैं।