फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से युवक की मौत

Wed, 02 Dec 2015 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
म्याऊं-हजरतपुर के बीच हुआ हादसा
विज्ञापन


हजरतपुर थाने के गांव सेंटा डांडी निवासी देव सिंह (45) पुत्र चेतराम मंगलवार को गांव के ही रघुवीर और केदार के साथ मुड़सेना गांव आए थे। शाम को यह तीनों पैदल अपने गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में म्याऊं-हजरतपुर के बीच देव सिंह को बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। देव सिंह को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद देव सिंह का शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। मामले में बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

प्रतिबंधित पशु का वध करते तीन गिरफ्तार
 मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापामारी कर प्रतिबंधित पशुओं का वध कर मांस बेंचते हुए रंगे हाथों तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से एक कटा हुआ पशु और एक पशु के अवशेष समेत 80 किलो मांस मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसहैत एसओ कमलेश सिंह को बुधवार सुबह मुखबिर ने खबर दी कि कस्बे के वार्ड नंबर दो में फूल मियां के घर पर प्रतिबंधित पशुओं का वध हो रहा है। कमलेश सिंह ने हमराहों के साथ बताए गए स्थान पर छापामारी की। यहां से पुलिस ने फूल मियां पुत्र इकरार समेत शेखूपुर निवासी जाकिर पुत्र बाबू और ताहिर उर्फ भूरा पुत्र जाकिर को गिरफ्तार कर लिया। तीनों प्रतिबंधित पशुओं का वध कर रहे थे। मौके से पशु काटने के औचार भी पुलिस को मिले हैं। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें