फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद होने पर दोबारा हुई कबड्डी प्रतियोगिता

Tue, 29 Mar 2016 11:40 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
कबड्डी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला व्यायाम शिक्षक रामदास की कार्यशैली पर उठे सवाल
बॉ विद्यालयों की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में बेइमानी कराने का आरोप
बीएसए तक पहुंचा मामला, प्रोटेस्ट के बाद कराई गई प्रतियोगिता
 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन दोपहर में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में विवाद हो गया। मामला बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा तक पहुंचा तो ये प्रतियोगिता दोबारा कराई गई। 
इस्लामियां इंटर कॉलेज में चल रही प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। पहला मैच म्याऊं ब्लाक और सलारपुर ब्लाक के कस्तूरबा विद्यालय के बीच में कराया गया। मैच कराने की जिम्मेदारी पीटीआई परमवीर सिंह, रामकुमार को दी गई थी। आरोप है कि जिला व्यायाम शिक्षक रामदास यादव को मैच के बीच में बुलाकर लाया गया। आगे के मैच की पूरी जिम्मेदारी रामदास ने ले ली। मैच सिर्फ पांच मिनट का था, लेकिन म्याऊं ब्लाक के बॉ विद्यालयों को जीत दिलाने के लिए मैच का समय 07:53 सेकेंड का कर दिया गया। इस बीच म्याऊं ब्लाक के कस्तूरबा विद्यालय ने सलारपुर बॉ विद्यालय की टीम पर एक प्वाइंट से बढ़त बना ली थी। रेफरी के एक प्वाइंट की घोषणा के तुरंत बाद ही जिला व्यायाम शिक्षक रामदास यादव ने मैच को समाप्त करने की घोषणा कर दी। इस पर सलारपुर बा विद्यालय के पीटीआई और वार्डन ने आपत्ति दर्ज कराई और पांच सौ रुपये जमा कर बीएसए को मैच के परिणाम के विरूद्ध प्रोटेस्ट किया। बीएसए ने तुरंत ही पूरे प्रकरण को समझकर मैच को दोबारा कराने के आदेश दे दिए। साथ ही जिला व्यायाम शिक्षक को फटकार भी लगाई। मंगलवार सुबह दोबारा हुए मैच में म्याऊं ब्लाक की टीम ने सलारपुर ब्लाक के बॉ विद्यालय की टीम को एक प्वाइंट से पराजित कर दिया।
विज्ञापन

छात्राओं से उठवाई कुर्सियां
बदायूं। इस्लामियां इंटर कॉलेज में बॉ विद्यालयों की वार्षिक क्रीडा रैली के दौरान शिक्षकों ने मासूम छात्राओं से धूप में कुर्सियां उठवाईं। ऐसे में कुछ छात्राओं ने चप्पलें भी नहीं पहन रखी थीं। इस बारे में बीएसए से पूछने पर उन्होंने कहा कि इस मामले में उनको कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है, तो जांच कराकर सबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञान मॉडल्स का किया अवलोकन
बदायूं। बॉ विद्यालयों की वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता के अंतिम दिन विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें परिषदीय विद्यालयों के विज्ञान मॉडल्स का शिक्षकों ने अवलोकन किया। संबंधित बच्चों से उनके विजन की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें