फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर गए किसान का अपहरण, बेहोश मिला

Mon, 02 Nov 2015 12:09 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 खेत की रखवाली कर रहे किसान का चार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। 18 घंटे के बाद पुलिस ने उसे बिनावर थाने के गांव बरीसमसपुर से बरामद कर लिया। मामले में दो लोगों को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कुंवरगांव थाने के गांव इमलिया निवासी भूरे (35) पुत्र जिलेदार शनिवार शाम खेत पर उड़द की फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान यहां चार लोग पहुंचे। आरोप है कि यह चारों लोग उसे असलहों के बल पर उठाकर ले गए। रविवार सुबह जब भूरे घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को खबर दी। इससे पुलिस में भी हड़कंप मच गया। कुंवरगांव और बिनावर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। रविवार शाम को भूरे नशे की हालत में बिनावर थाने के गांव बरीसमसपुर से बरामद हो गया। उसकी ओर से लड्डन और लल्लन को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन









विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें