हमलावरों में हाथों में लाठी डंडा और पत्थर लेकर महिलाएं भी शामिल
पुलिस के अनुसार लोगों को वहां के जुआ के बारे में मालूम भी था। क्यों कि पुलिस दबिश के दौरान एक शातिर ने आवाज लगाई और दर्जनों लोगों बाहर आकर पुलिस को घेर लिया और चारो तरफ से हमला हो गया।
एसपी सिटी कमल किशोर वर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रुस्तम के घर और घेर पर पुलिस ने दबिश दी थी। उस समय 25-30 लोग जुआ खेल रहे थे। एक फड़ पर रुस्तम पुत्र सुलेमान और दूसरे फड़ पर अशरफ व अमजद पुत्र रुस्तम द्वारा वसूली की जा रही थी। मौके पर 60-70 प्रतिबंधित पशुओं की खालें रखीं हुईं थीं। 14 लोगों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि रुस्तम बहुत ही शातिर अपराधी है। पुलिस के दबिश देने के दौरान रुस्तम के साथियों के शोर मचाने पर अपराधियों के घर की महिलाओं और 50-60 लोग लाठी-डंडे और असलहों के साथ आ गए थे और फायरिंग और पथराव करके 13 लोगों को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा लिया। एसपी सिटी ने बताया कि इन सभी पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।
---
पुलिस अभिरक्षा से यह हुए फरार-
रूस्तम पुत्र सुलेमान, शहनबाज पुत्र सुलेमान, अशरफ पुत्र रूस्तम, अमजद पुत्र रूस्तम, विक्रम पुत्र रूस्तम, बिट्टू पुत्र शहनबाज, सोनी पुत्र शहनबाज, मतीन कुरैशी पुत्र केसर, बाबू कुरैशी पुत्र अब्दुल मजीद, नजमुल पुत्र लुकमान, वसीम पुत्र इशाक, मुहम्मद रफी पुत्र शौकत अली, मुनीर पुत्र मुन्ने हैं।
-----
लंबे समय से ककराला में अंतरजनपदीय स्तर का जुआ होता है। जिनकी सरपरस्ती में जुए के फड़ लगते हैं, वो पुलिस के स्थानीय अधिकारियों के साथ उठते बैठते भी हैं। इसको पूरा क्षेत्र जानता है। लेकिन दो दिन पहले वजीरगंज थाने के एसओ, दो दरोगा और तीन सिपाहियों पर हुई कार्रवाई के बावजूद अलापुर पुलिस एसएसपी के तेवर नहीं समझ सकी और जुआ और सट्टा जारी रहा।
वजीरगंज इलाके के ग्राम सुरसेना का कमल गुप्ता पिछले कई महीने से आम के बाग में टेंट लगाकर जुआघर चलाता था। यहां दूसरे जिलों से रसूखदार लोग जुआ खेलने आते हैं। एसएसपी चंद्रपक्राश के निर्देश पर दबिश देने पहुंची पुलिस की स्पेशल टीम ने छह जुआरियों को पकड़ लिया। हालांकि मुख्य आरोपी कमल गुप्ता सहित 19 लोग फरार हो गए। मौके पर नौ मोबाइल, 23,400 रुपये नगद, छह बाइक, एक कार बरामद हुई थी। मामले में एसएसपी ने एसओ रघुराज, हल्का इंचार्ज धनीराम, सिविल लाइंस थाने के दरोगा अजीत कुमार, वजीरगंज थाने के सिपाही आनंद, परवीन और अंकित को सस्पेंड कर दिया था।
ताजा घटना के बारे में सूत्रों का कहना है कि मंगलवार की रात ककराला में जिस समय पुलिस जुआ पकड़ने गई थी, तब शायद पुलिस को भी यह अनुमान नहीं था कि उस पर हमला हो जाएगा। फिलहाल एक बार फिर एसएसपी तक जुए का मामला पहुंच गया। पुलिस पर कार्रवाई फिर तय मानी जा रही है।