फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवादा चौकी पुलिस ने छोड़  दिया पशुओं से भरा ट्रक

Thu, 19 May 2016 12:06 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुस्साए हिंदूवादी संगठनों ने की कार्रवाई की मांग
गोवंश तस्करी में फिर सामने आया खाकी-खादी गठजोड़
 गोवंशीय पशुओं की तस्करी को लेकर सुर्खियों में रहे सिविल लाइंस थाने की खेड़ा नवादा चौकी की कारस्तानी फिर सामने आई है। बुधवार तड़के चौकी पुलिस ने गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। पूर्व भाजपा विधायक रामसेवक सिंह और हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल ने इसकी जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। 
सिविल लाइंस थाने के एसओ अजय यादव ने 6 फरवरी 2015 को अभियान चलाकर तड़के नवादा चौकी इलाके में गोवंशीय पशुओं से भरे 75 वाहन पकड़े थे। सैकड़ों पशु बरामद कर 100 तस्करों को जेल भेजा था। इसके बाद से इलाके में तस्करी लगभग बंद थी। उनका बरेली तबादला होने के बाद इलाके में फिर से पशु तस्करी शुरू हो गई है। मंगलवार तड़के सिविल लाइंस थाने के गांव बसंत नगर के पास ग्रामीणों ने पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा था। इसमें 80 जीवित और पांच मृत पशु मिले थे। सूत्रों की मानें तो बुधवार तड़के पशुओं से भरा एक ट्रक नवादा पुलिस चौकी से गुजरा। पहले तो पुलिस ने ट्रक को रोका। बाद में यहां लोग जमा होने लगे। मौका देखकर पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के इस ट्रक को मुरादाबाद की ओर रवाना कर दिया। मामला हिंदूवादियों की जानकारी में आने के बाद पुलिस अपनी सफाई दे रही है। 
विज्ञापन

-----
गोकशी करने वालों को पुलिस और सपा का संरक्षण
बदायूं। भाजपा के पूर्व विधायक रामसेवक सिंह ने आरोप लगाया है कि गोकशी करने वालों को पुलिस और सपा के माननीय का समर्थन हासिल है। अजय यादव के फेसबुक पोस्ट से यह पहले ही साफ हो चुका है। मंगलवार को सिविल लाइंस के बसंत नगर में ग्रामीणों ने गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा। जाहिर है कि पुलिस संरक्षण में पशुओं को वध के लिए ले जाया जा रहा था। सिविल लाइंस इलाके में बड़े पैमाने पर फिर से गोवंशीय पशुओं की तस्करी शुरू हो गई है। रामसेवक ने तस्करी के साथ जिले भर में चल रहे बूचड़खाने भी बंद कराने की मांग की है। ----
पशु तस्करी से बदायूं हो रहा बदनाम
बदायूं। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल ने कहा है कि पुलिस और माननीयों के संरक्षण में बढ़े पैमाने पर हो रही गोकशी से बदायूं पूरे सूबे में बदनाम हो रहा है। आरोप लगाया कि थानेदारों और चौकी प्रभारियों की मिलीभगत से तस्करी हो रही है। बुधवार सुबह पशुओं से भरे ट्रक को छोड़ना मिलीभगत का ही परिणाम है। उन्होंने एक बयान जारी कर पशु तस्करी के मामले में खेड़ा नवादा चौकी पुलिस की भूमिका की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

----
मेरे संज्ञान में अभी यह मामला नहीं है। गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक छोड़ने की बात गंभीर है। अगर इस संबंध में कोई शिकायत आती है, तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
-अनिल कुमार यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें