फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव गड्ढे में फेंका

Fri, 25 Sep 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां थाने के गांव अनंदपुर निवासी अमरपाल ने अपनी बेटी सपना (30) की शादी गांव में ही रहने वाले अपने रिश्ते के भांजे निर्भान सिंह से की थी। निर्भान सिंह परिवार के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। 10 दिन पहले ही वह पत्नी के साथ घर आया था। बुधवार को निर्भान सिंह दिल्ली चला गया। गुरुवार शाम चार बजे सपना घर से खेत पर शौच को गई थी। शाम करीब पांच बजे गांव वालों ने गांव के पूरब दिशा में स्थित सूखी नदी के एक गड्ढे में सपना का शव देखा। खबर उसके घर पर दी। परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने लाश कब्जे में ले ली है। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन



घसीट कर गड्ढे में डाली गई लाश
उसावां। सपना की लाश घसीट कर सूखी नदी के पानी से भरे गड्ढे में डाली गई। उसकी दोनों चप्पलें काफी देर बाद अलग-अलग पड़ी मिली हैं। बालों में लगाने वाला जूड़ा भी काफी दूर पड़ा मिला। मौके पर घसीटने के निशान भी हैं।

मृतका के परिवार वालों की ओर से जो तहरीर आती है उसके हिसाब से मुकदमा कायम किया जाएगा। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। अब तक तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें