फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्की की कपलिंग में फंसने से महिला की मौत

Tue, 11 Apr 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उघैती
विज्ञापन
म‌ह‌िला की मौत पर गमगीन प‌र‌िवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चक्की की कपलिंग में फंसने से महिला की मौत
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खितौरा में एक महिला की ट्रेक्टर वाली चक्की की कपलिंग में फंसने से मौत हो गई। मृतक 38 वर्षीय नेमवती पत्नी भूरे निवासी खितौरा सोमवार को सुबह 10 बजे ट्रेक्टर वाली चक्की से गेहूं पिसा रही थीं, तभी अचानक उनकी साड़ी चक्की की कपलिंग में फंस गई।
विज्ञापन

नेमवती के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने जल्दी से चक्की को रोका, तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं। परिजनों ने 108 नंबर पर एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस के देर होने पर परिजनों ने नेमवती को निजी वाहन से सहसवान अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान करीब शाम चार बजे नेमवती की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि इसी महीने की 17 तारीख को महिला की लड़की की शादी होनी है। घर में शादी की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें