सिविल लाइंस क्षेत्र में डीएम रोड स्थित एक निजी मोबाइल कंपनी के टॉवर पर सोमवार रात दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान वहां मारपीट के साथ तोड़फोड़ भी की गई। हालांकि, मंगलवार देर रात तक सिविल लाइंस थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई।
जानकारी के अनुसार टेलीनॉर कंपनी के टॉवर पर कुछ लोग आए और वहां कर्मियों से मारपीट कर सर्वर सिस्टम के तार काट दिए। आरोप है कि तोड़फोड़ भी की गई। बताया जाता है कि डीजल सप्लाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद दबंगों ने ये हरकत की। इससे पूरे दिन नेटवर्क भी बाधित रहा। एसओ सिविल लाइंस अशोक कुमार ने बताया कि ये मामला उनके संज्ञान में नहीं है। ना ही इस संबंध में उनके पास कोई तहरीर आई है। अगर तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-----
टॉवर से सोलर प्लेट चोरी
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव करनपुर के पास से चोरों ने गेल इंडिया लिमिटेड के टॉवर से दो सोलर प्लेट चोरी कर लीं। टावर इंचार्ज मनवीर सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी गई है।