फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिभंग की कार्रवाई का भी असर नहीं, मार दी गोली

Wed, 10 Jan 2018 01:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

सोमवार को हुई दो पक्षों की लड़ाई में पुलिस ने तीन लोगों को शांतिभंग में जेल भेज दिया, दबंगों पर इसका भी असर नहीं हुआ। उन्होंने एक ग्रामीण को घर में घुसकर गोली मार दी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव समसपुर भूड़ में सोमवार को सोनी और राजेश पक्ष में मारपीट हो गई थी। दरअसल इनमें छह महीने पहले गालीगलौज को लेकर विवाद हुआ था। उसी बात पर सोमवार को फिर तकरार हो गई। थाना पुलिस ने सोनी पक्ष के कल्याण तो राजेश पक्ष के शंकर और दुर्गाप्रसाद को शांतिभंग में जेल भेज दिया। पुलिस मान रही थी कि निरोधात्मक कार्रवाई करने से दोनों पक्ष शांत हो जाएंगे। इस बीच मंगलवार तड़के राजेश के कंधे में गोली मार दी गई। राजेश ने थाने में दी तहरीर में लिखा है कि सोनी पक्ष के लोगों ने उसके घर में हमला किया और तमंचे से उसे गोली मार दी। राजेश ने बताया कि गोली लगने के बाद वह वहीं गिर गया और आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना थाना जरीफनगर पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं राजेश की मां कल्लो ने सोनी पुत्र रोशनलाल, हरिओम और कररू पुत्र सुम्मेरी, जयप्रकाश पुत्र नरेश, राजेश पुत्र सप्पू के खिलाफ थाना जरीफनगर में तहरीर दी है। एसओ राजीव कुमार ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल नहीं लाया गया है। पुलिस जांच करेगी कि कहां और कैसे गोली मारी गई है। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को हुई दो पक्षों की लड़ाई में सत्यवीर और सत्यपाल निवासी गिरधरपुर को भी शांतिभंग के आरोप में जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें