- स्वजातीय युवक ने ही रास्ते में दबोचा
- रिपोर्ट दर्ज, आरोपी को गिरफ्तार किया
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शौच को जा रही 16 साल की दलित किशोरी से गांव के ही स्वजातीय युवक ने दुष्कर्म किया। किसी को ब0ताने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने इस बारे में अपने घर पर बता दिया। इसके बाद किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
वारदात गुरुवार दोपहर की है। दातागंज के एक गांव में 16 साल की दलित किशोरी खेत पर शौच के लिए जा रही थी। रास्ते में गांव के ही आवेश ने उसे दबोच लिया। आरोप है कि वह किशोरी को खींच कर गन्ने के खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिवार वाले उसे तलाशने निकले। रास्ते में किशोरी उनको बदहवास हालत में मिली। घर पर आने के बाद किशोरी ने परिवारवालों को आपबीती सुनाई। किशोरी का पिता उसे लेकर कोतवाली पहुंचा। यहां आवेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट शनिवार को आ जाएगी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद साफ हो जाएगा कि उसके साथ बलात्कार हुआ या नहीं।
- प्रमोद कुमार, इंस्पेक्टर दातागंज