फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिया लापता, खाई में पड़ी मिली बाइक, अपहरण की आशंका

Sun, 12 Feb 2017 11:50 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की, परिवार वाले भी तलाश में जुटे
 थाने के गांव पुनाऊ से दूधिया लापता हो गया। उसकी बाइक गांव के पास खाई में पड़ी मिली। परिवार वाले अपहरण की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

मूसाझाग के गांव पुनाऊ निवासी मुकेश यादव पुत्र भगवानदास दूध बेचने का काम करता है। शुक्रवार को वह दूध दुहाने पड़ोसी गांव गिधौल गया था। इसके बाद वापस घर नहीं लौटा। देर रात तक जब मुकेश घर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने तलाश की। देर रात पुनाऊ-गिधौल मार्ग पर मुकेश की बाइक खाई में पड़ी मिली। परिवार वालों ने रात में ही खबर पुलिस को दी। एसओ एपी सिंह का कहना है कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। लापता की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें