फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sun, 12 Feb 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए युवक का शव रेल ट्रैक पर पड़ा मिला। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिवारीजनों ने युवक की हत्या करने की आशंका जताई है। हालांकि अभी किसी के खिलाफ कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन


असंद्रा थाना क्षेत्र के ग्राम सरसा राठौर निवासी हरपाल सिंह (20) पुत्र ओमप्रकाश का शव रविवार की सुबह हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पेचरुवा गांव के पास रेल ट्रैक पर बरामद हुआ है। ग्रामीणों ने जब युवक का शव देखा तो इस बारे में पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मृतक के चाचा अधिवक्ता उदयभान सिंह ने बताया कि हरपाल सिंह मुकोहिया गांव के रहने वाले शिवशंकर के साथ एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने पेचरुवा गए थे, जिसके बाद मौत होने की जानकारी मिली है। इनका कहना है कि हरपाल की हत्या करने के बाद किसी ने इसे हादसे का रूप देने का प्रयास किया है। हालांकि पुलिस को कोई लिखित तहरीर नही दी है। मृतक के पास से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन व बीस रुपये का नोट भी मिला है।
विज्ञापन


वहीं जहां शव मिला है वहां पर खून से सना हुआ बांस का एक डंडा भी मिला है जिससे लगता है कि उस पर हमला किया गया था। हालांकि ये बातें पुलिस की जांच के बाद ही पता लग सकेगी। कोतवाल एसपी सिंह का कहना है कि स्टेशन मास्टर ने सूचना देकर बताया था कि एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें