तेज रफ्तार मेटाडोर ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया जहां उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद भागे चालक को लोगों ने मय मेटाडोर के पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हादसा चंदौसी रोड पर थाना फैजगंज बेहटा के मोहकमपुर चौराहे के पास हुआ।
फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सैंडोला निवासी प्रेमपाल (40) पुत्र रामभरोसे अपने रिश्तेदार राजेंद्र (42) निवासी खिरिया थाना शाहबाद (रामपुर) के साथ बाइक से बिसौली थाने के गांव कल्लाबाड़ा गए थे। दोनों लोग बुधवार शाम को यहां से वापस लौट रहे थे। रास्ते में मोहकमपुर चौराहे के पास इनकी बाइक को मेटाडोर ने रौंद दिया। हादसे में प्रेमपाल की मौके पर मौत हो गई और राजेंद्र ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने पीछा करके मेटाडोर को मय चालक के पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।