फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने दर्ज कराई छह के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 20 Apr 2015 08:43 PM IST
Dataganj
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी गृहस्थी बचाने को विवाहिता ने नशेड़ी पति और उसके परिवार की लंबे समय तक यातनाएं सहन की, लेकिन जब उसकी आबरू से खिलवाड़ हुआ, तब उसने विद्रोह कर दिया। मायके पक्ष के सहयोग से दरिंदों के चंगुल से निकली विवाहिता ने अब कानून का सहारा लिया है।
विज्ञापन

कस्बा के एक गांव की लड़की की शादी छह साल पहले थाना क्षेत्र के ही नगरिया खुर्द गांव के संपन्न परिवार में हुई थी। अन्य विवाहिताओं की तरह तमाम सपने संजोए महिला ससुराल आ गई। ससुराल में कुछ समय बाद ही उसके सपनों का महल ढह गया। पति कई तरह के नशे का लती निकला। ससुराल वाले भी दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। लंबे समय तक शारीरिक और मानसिक आघात सहती रही। एक बार सब्र का बांध टूट गया तो मायके वालों को खबर कर दी। वह लोग उसे बुलाकर मायके ले आए। इसी बीच नशे की हालत में पति ने अपने शरीर में आग लगा ली। उसी समय ससुराल पक्ष से कई लोग उसके मायके में आए और भविष्य में किसी तरह का उत्पीड़न न होने का विश्वास दिलाकर उसे पुन: ससुराल ले गए। हालांकि मायके वाले ससुराल भेजने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन गृहस्थी को बचाने की खातिर वह ससुराल आ गई। जल्द ही सेवा करके जख्मी पति को ठीक कर लिया, लेकिन कुछ दिन बाद फिर प्रताड़ना का दौर चालू हो गया। पति नशे की हालत में अमानवीय व्यवहार करने लगा। हद तो तब हो गई जब पति ने अपने सामने ही अपने बहनोई के आगे उसे परोस दिया। आबरू पर आंच आते ही वह विद्रोही हो गई। किसी तरह सूचना भेजकर मायके वालों को बुला लिया। उन्हीं के सहयोग से नारकीय जीवन से निकलकर पुलिस के पास आ गई। सबक सिखाने के लिए उसने बलात्कारी बहनोई समेत पति सास-ससुर, ननद समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें