फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतलुज और ब्यास नदी में मिले तीन शव

Mon, 20 Apr 2015 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी,पांगणा
विज्ञापन
विज्ञापन
सतलुज और ब्यास नदी में तीन शव मिले हैं। दो सतलुज और एक शव ब्यास नदी में मिला है। तीन शव मिलने से यहां सनसनी फैल गई है। किसी भी शव की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंडी शहर के पंचवक्त्र मंदिर के समीप ब्यास नदी में शव होने की सूचना व्यक्ति ने सदर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नदी से निकाला।

कपड़ों से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज न मिलने पर मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को जोनल अस्पताल में रखा गया है। इधर, तत्तापानी में सतलुज में पुलिस को एक शव होने की सूचना एक व्यक्ति ने दी।
विज्ञापन


अभी तक किसी की शिनाख्त नहीं
मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव निकाले की कोशिश की तो एक अन्य शव भी पुलिस को बरामद हुआ। दोनों शव क्षत विक्षप्त हैं। दोनों शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इधर, एसपी मंडी ने सतलुज और ब्यास से तीन शव बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें