फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड़ के विवाद में दो पक्षों के बीच पथराव, फायरिंग

Wed, 24 Dec 2014 12:38 AM IST
sheswan
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर में मेड़ विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई। इसमें दो महिलाओं समेत 17 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 11 लोगों को मौके से पकड़ लिया। घटना की रिपोर्ट दोनों ओर से तीन दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार सुबह करीब आठ बजे की है। रक्षपाल सिंह और रामरहीस के बीच मेड़ विवाद को लेकर रंजिश चल रही है। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच सुबह कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से दर्जनों लोग लाठी-डंडे और असलहे लेकर आमने-सामने आए। दोनों ओर से हवाई फायरिंग के साथ जमकर पथराव हुआ। इसमें एक पक्ष की ओर से आलम, सिपट्टर, गोपाल, किशोरी, विशू, श्रीपाल, वीरपाल, भोले, मानक, अग्रवती, गेंदनलाल, हेमवती और बंटू घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से कमलेश, उदयवीर, नरेश तथा सुखवीर घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से 11 लोगों को हिरासत में ले लिया। रामरहीश ने रक्षपाल, भारतसिंह, आलम, गेंदनलाल सहित 28 लोगों के खिलाफ बलवा और जान से मारने की नीयत से हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि रक्षपाल सिंह की ओर से रामपाल, सत्यवीर, जागन, धीरसिंह, प्रेमपाल सहित 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि दोनों ओर से 43 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इनमें से 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी लोग फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें