बाइक सवार दो बदमाशों ने गांधी पार्क के पास मेडिकल संचालक की पत्नी से पर्स लूट लिया। लूटपाट के दौरान मेडिकल संचालक की पत्नी रिक्शे से नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गईं। उनको इलाज के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिविल लाइंस इलाके की शास्त्री नगर कॉलोनी में रहने वाले रामनरेश शर्मा मेडिकल चलाते हैं। उनके घर पर पंद्रह दिसंबर को देवी जागरण का आयोजन होना है। सोमवार को उनकी पत्नी मिथलेश शर्मा अपनी बेटी के साथ बाजार में खरीददारी करने आई थीं। यहां से यह लोक रिक्शे में सवार होकर लौट रहे थे। देर शाम गांधी पार्क के पास स्थित शिव मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मिथलेश के हाथ से बैग लूट लिया। इसमें 25 हजार रुपये की नकदी और कुछ जेबर थे। लूटपाट के दौरान मिथलेश रिक्शे से गिरकर गंभीर घायल हो गईं। परिवार वालों ने उनको इलाज के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अब तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।