फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों से आठ बैल और नकदी लूटी

Wed, 14 Jan 2015 08:02 PM IST
सहसवान (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन
कौल्हाई की साप्ताहिक बाजार में बैल बेचने जा रहे ग्रामीणों से तीन बाइक पर सवार आठ बदमाशों ने असलहों के बल पर आठ बैल, नकदी, और मोबाइल लूट लिए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में काफी देर कांबिंग की लेकिन सफलता नहीं मिली। समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


घटना बुधवार को दिन में लगभग 11 बजे की है। गांव घूरनपुर और इस्माइलपुर के चार ग्रामीण एक-एक जोड़ी बैल लेकर कौल्हाई में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में बेचने जा रहे थे। ग्रामीण गांव खंदक और शुकरूल्लापुर के बीच जंगल में पहुंचे तभी वहां तीन बाइक पर सवार आठ लोग पहुंचे। बदमाशों ने तमंचों के बल पर चाराें जोड़ी बैल, ग्रामीण से नौ हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया।

 लूट के बाद तीन बदमाश बाइक लेकर और पांच बदमाश बैल लेकर चले गए। बदमाशों के जाने के बाद ग्रामीणों ने गांव पहुंचकर लोगों को जानकारी दी। जब तक ग्रामीण वहां पहुंचे बदमाश फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस भी बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन


कोतवाल अशोक कुमार सिंह का कहना था कि बैल बेचने जा रहे लोगों को कसाई समझकर ग्रामीणों ने चार बैल छीन लिए थे। बैल छीनने वालों की तलाश की जा रही है। अभी तक पीड़ित ग्रामीणाें ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें