फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के इंतजार में खड़ी महिला से जेवर लूटे

Fri, 02 Jan 2015 12:26 AM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइंस चौराहे के पास बस के इंतजार में खड़ी महिला से दो लोगों ने सोने के कुंडल और चेन लूट ली। घटना के बाद दोनों फरार हो गए। हालांकि घटना आईसीआईसी बैंक के सीसी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज भी देखी। लूटपाट करने वालों ने खुद को आईसीआईसी बैंक का कर्मचारी बताया था।
विज्ञापन

शहर के लालपुल निवासी रामपाल की पत्नी मंजू देवी को रिश्तेदारी में आंवला जाना था। यह दोपहर करीब एक बजे पुलिस लाइंस चौराहे पर बस के इंतजार में खड़ी थीं। तभी दो युवक इनके पास पहुंचे और खुद को आईसीआईसी बैंक का कर्मचारी बताते हुए कहा कि बैंक की गाड़ी आंवला जा रही है। इससे वह आंवला जा सकती हैं। कार आईसीआईसी बैंक के सामने खड़ी थी। मंजू पुलिस लाइंस चौराहे से आईसीआईसी बैंक पहुंचीं और कार में सवार हो गईं। इनके कार में सवार होने के बाद दोनों युवकों ने इनसे सोने के कुंडल और चेन लूट ली। लूटपाट करने के बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। गौर करने वाली बात यह है कि दोनों युवक बैंक के सीसी टीवी कैमरे में भी कैद हो गए हैं। पुलिस ने बैंक का वीडियो फुटेज भी देखा है। युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें