फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कंपनी के मैनेजर से हाइवे पर 2.50 लाख लूटे

Tue, 17 May 2016 12:32 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने हाइवे पर सरेशाम शराब कंपनी के दो मैनेजरों से तमंचों के बल पर 2.50 लाख रुपये लूट लिए। घटना रात करीब 7:30 बजे मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर ओरछी और फैजगंज बेहटा के बीच हुई। खबर मिलने पर बदमाशों की तलाश में पुलिस ने कॉबिंग की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। हालांकि, पुलिस लूटपाट की इस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

संजीव सिंह और सर्वेश जायसवाल एक शराब कंपनी के मैनेजर हैं। रोज की तरह सोमवार को भी दोनों लोग वसूली करने के बाद बाइक से बदायूं लौट रहे थे। रास्ते में ओरछी और फैजगंज बेहटा के बीच तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने इनको घेर लिया। इसके बाद बदमाशों ने तमंचों के बल पर इनसे 2.50 लाख रुपये लूट लिए। सर्वेश जायसवाल ने फोन पर घटना के संबंध में खबर पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी तलाश करने के बाद भी बदमाशों का पता नहीं लगा। एसओ मनीष यादव का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। वह पड़ताल कर रहे हैं। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें