कोसली बस स्टैंड पर स्थित दुकान संचालक से हाथापाई कर रंगदारी मांगने की वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को कोसली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरोपी झज्जर जिला के गांव गिरधरपुर निवासी विजय उर्फ शूटर के रूप में हुई है। वारदात में शामिल एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। ये जानकारी जांचकर्ता एएसआई अशोक कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि बताया कि कोसली निवासी जगदेव सिंह की कोसली बस स्टैंड के नजदीक अमूल दूध व आइसक्रीम की दुकान की है। जगदेव सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दो मई की शाम जगदेव अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इस दौरान दोनों आरोपी दुकान पर आये और आइसक्रीम मांगने लगे।
जगदेव ने आइसक्रीम के पैसे मांगे तो आरोपियों ने जगदेव के साथ हाथापाई शुरू कर दी और जगदेव से ही पैसे मांगने लगे। शोर सुन कर आसपास के अन्य दुकानदार मौके पर पहुंच गए और एक आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया लेकिन उक्त आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया।