फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टआफिस उड़ाने की धमकी वाले पत्र की जांच शुरू

Sun, 27 Aug 2017 06:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी वाले पत्र के मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार को दिनभर छानबीन के बावजूद पुलिस लेटर भेजने वाले का पता नहीं लगा सकी है। पुलिस दुकानदारों के बीच आपसी विवाद मान रही है। उधर, दुकानदारों में इससे हड़कंप मचा हुआ है। वे सभी एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उझानी पोस्टआफिस का बम से उड़ाने की धमकी भरे पत्र की पोस्टमास्टर ने शनिवार को लिखित सूचना पुलिस को दी थी। पत्र में कुछ लोगों के नाम भी दिए गए थे। इसका पता लगने पर रविवार सुबह दुकानदारों में खलबली मच गई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार बंसल और ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कई दुकानदार कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमास्टर का दिया पत्र भी व्यापारी नेताओं को दिखाया। पुलिस का मानना है कि धमकी भरा पत्र लिखने वाले ने कई लोगों के नाम से फर्जी हस्ताक्षर बनाए हैं।  व्यापारी नेता बंसल ने पुलिस को बताया कि ग्राउंड फ्लोर के दुकानदारों का धमकी भरे लेटर से कोई मतलब नहीं है। व्यापारियों और पुलिस के बीच बातचीत के दौरान पोस्टमास्टर चेतन यादव को नहीं बुलाया गया। उधर, पोस्टमास्टर चेतन का कहना है कि जांच में क्या सामने आया, यह तो उन्हें नहीं पता ? पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है। कोतवाली पहुंचने वाले व्यापारियों में संजीव आजाद, प्रकाश माहेश्वरी, अवधेश वर्मा, सुनील सचदेवा, अनिल कुमार, अजय वार्ष्णेय और विवेक माहेश्वरी आदि शामिल रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें