रखहा। मेडिकल स्टोर बंद कर घर जा रहे दवा विक्रेता को बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। बदमाश 45 हजार रुपये और दो मोबाइल लूटकर भाग निकले। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। बल्कि एक संदिग्ध से पूछताछ कर पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कंधई थाना क्षेत्र के बिजहरा निवासी विनोद यादव ने दीवानगंज बाजार में मेडिकल स्टोर की दुकान खोली है। शनिवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। घर से कुछ दूरी पर नहर पुलिया के पास पहले से ही बाइक सवार तीन बदमाश खड़े थे। बदमाशों ने विनोद को रोक लिया। रुकते ही बदमाश उससे मोबाइल व रुपये छीनने लगे। वह बदमाशों से भिड़ गया। हाथापाई के दौरान बदमाशों ने तमंचा सटा दिया। इसके बाद बाद विनोद की जेब से करीब 45 हजार रुपये और दो मोबाइल लूटकर बदमाश कंधई की ओर भाग निकले। सूचना मिलने पर डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची। इस मामले में विनोद ने पुलिस को तहरीर देते हुए दो लोगों पर संदेह जताया। बताया जाता है कि पुलिस एक संदिग्ध को पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।