फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 17 Jun 2015 11:23 PM IST
सहसवान (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर ऊंधा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। उसका शव कमरे में छत के कुंडे में लटका मिला। पुलिस ने युवक के शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह 11 बजे चंद्रपाल 30 पुत्र भूपसिंह निवासी महमूदपुर ऊंधा घर पर अकेला था। पत्नी कृष्णावती चारा लेने गई थी। वह लौटकर आई, तब घर का दरवाजा बंद मिला। उसने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने दरवाजे में झांककर देखा तो चंद्रपाल छत के कुंडे से लटका हुआ था। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना के पीछे गृह क्लेश का मामला मान रही है। इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस शक के आधार पर पत्नी कृष्णावती से पूछताछ कर रही है।
आला कत्ल के साथ आरोपी गिरफ्तार
सहसवान (बदायूं)। तीन दिन पूर्व गांव कस्वा भगता नगला में खुशी में चली गोली लगने से एक बाराती की मौत हो गई थी। इसमें नामजद आरोपी प्रकाश पुत्र मिश्री को पुलिस ने मय आला कत्ल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन

 बताते चलें कि 14 जून की रात कस्वा भगता नगला में बनवारी की लडकी की बारात गांव फतेहपुर थाना जरीफनगर से आई थी। तभी बारात में आए प्रकाश पुत्र मिश्री निवासी भोयस ने खुशी में फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली बारात में आए मुनेश 30 पुत्र धर्मपाल निवासी फतेहपुर की खोप़डी में जा लगी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। रिपोर्ट मृतक की मां सोनवती ने प्रकाश के खिलाफ दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें