फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाल को रिश्वत देने पहुंचा ठेकेदार गिरफ्तार, जेल भेजा

Mon, 24 Apr 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- बेटे को छुड़वाने के लिए कोतवाल को दिए थे 80 हजार रुपये
विज्ञापन

- ठेकेदार के बेटे को कॉकटेल पार्टी में फायरिंग करते दबोचा था
बेटे को छुड़वाने के लिए कोतवाल को 80 हजार रुपये रिश्वत देने पहुंचे ठेकेदार को कोतवाल ने गिरफ्तार कर लिया। ठेकेदार कमलकांत शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे और उसके बेटे को जेल भेज दिया गया। कोतवाल को रिश्वत देने की कोशिश करने वाले ठेकेदार को छुड़वाने के लिए एक विधायक और सत्तारूढ़ पार्टी का एक नामचीन नेता भी कोतवाली पहुंचे। मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से पुलिस उसे कोतवाली से जमानत देने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। 
शहर के वैभव लॉन में शनिवार शाम एक कॉकटेल पार्टी चल रही थी। इसमें ठेकेदार कमलकांत का बेटा पुष्पांशु उर्फ मोना भी शामिल था। रात में शराब पीने के बाद लॉन में ठेकेदार के बेटे ने फायरिंग कर दी। किसी ने रात में कोतवाली पुलिस को सूचना दी। फोर्स के साथ शहर कोतवाल लोकेंद्र मौके पर पहुंच गए। यहां उन्होंने फायरिंग कर रहे पुष्पांशु उर्फ मोना को दबोच लिया। रात में ही उसे कोतवाली लाया गया। ठेकेदार कमलकांत रात से ही अपने बेटे को छुड़ाने में जुट गया। जब कोतवाली पुलिस पर उसका कोई दबाव नहीं चला तो ठेकेदार रविवार सुबह कोतवाली पहुंचा। उसने अपने बेटे मोना को छोड़ने के लिए शहर कोतवाल को प्रलोभन दिया। 2000-2000 रुपये के नोटों के 80 हजार रुपये निकाल कर बतौर रिश्वत कोतवाल की मेज पर रख दिए। ठेकेदार कमलकांत की यह पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 
विज्ञापन

कोतवाल ने पूरे मामले में जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। रविवार दोपहर को ठेकेदार कमलकांत और उसके बेटे को पुलिस ने एसीजेएम द्वितीय अमरजीत की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने यहां से बाप-बेटे को जेल भेज दिया। पूरा मामला रविवार को पूरा दिन राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं में रहा। मामले में जांच सीओ सिटी अभिषेक यादव को दी गई है।

विधायक और सफेदपोश ठेकेदार को छुड़वाने कोतवाली पहुंचे
बदायूं। ठेकेदार कमलकांत शर्मा की गिरफ्तारी से राजनीतिक गलियारों में भी हड़कंप मच गया। एक विधायक भी उनको छुड़वाने कोतवाली पहुंचे। सत्तारूढ़ पार्टी का नामचीन एक नेता भी ठेकेदार को छुड़वाने के लिए कोतवाली पहुंचे। इसको लेकर मामला और भी सुर्खियों में आ गया। नेताओं को जब लगा कि वह गलत मामले में सिफारिश कर रहे हैं तो वहां से चले गए। मामला राजनीतिक सुर्खियों में आने के बाद पुलिस अधिकारी भी दिन भर पसोपेश में पड़े रहे। 

मैरिज लॉन में बिना लाइसेंस होती हैं कॉकटेल
बदायूं। शहर में कई मैरिज लॉन अवैध रूप से चल रहे हैं। इनमें कॉकटेल शराब की पार्टियां भी बिना लाइसेंस के होती हैं। वैभव लॉन में शनिवार रात हुई कॉकटेल पार्टी का भी लाइसेंस नहीं लिया गया था। गौर करने वाली बात यह है कि शराब की पार्टी करने के लिए आबकारी विभाग और मनोरंजन कर विभाग से अनुमति की जरूरत होती है। इस मामले में यह नहीं किया गया।
विज्ञापन


मामले में जांच सीओ सिटी कर रहे हैं। रिश्वत देने के आरोपी ठेकेदार को जेल भेज दिया गया है। वैधानिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। अवैध रूप से कॉकटेल पार्टियां कराने वाले मैरिज लॉन की भी सूची तैयार कराई जा रही है। - अनिल कुमार यादव, एसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें