सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के आरोप में पुलिस ने रविवार को पूर्व पार्षद समेत 8 लोगों को काबू किया है। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।
रविवार को पुलिस अंबाला कैंट में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने कैंट रेलवे रोड, इंदिरा चौक, फुटबॉल चौक, विजय रतन चौक के पास अंबाला क्लब में कार्रवाई । इस दौरान पुलिस ने एक पूर्व पार्षद समेत 8 लोगों को काबू किया। पुलिस ने इस सभी का मेडिकल करवा कर कार्रवाई कर दी है। डीएसपी सुरेश कौशिक ने बताया कि क्लब के पास शराब पिलाने का लाइसेंस नहीं है। इसके अलावा अन्य स्थानों से भी सरेआम शराब पीते हुए पूर्व पार्षद के अलावा 7 लोगों को काबू किया गया है।