फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का अपहरण, सात घंटे बाद बरामद

Tue, 13 Jan 2015 08:43 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लोगों ने सरेशाम युवक का अपहरण कर लिया। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे जंगल से बरामद कर लिया। विरोध करने पर अपहर्ताओं ने युवक के साथ मारपीट भी की। मामले में तीन नामजद समेेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बरामद युवक का मेडिकल कराया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

कुंवरगांव के वार्ड नंबर सात निवासी विशाल गुप्ता (23) पुत्र राकेश गुप्ता सोमवार शाम घर पर खाना खाने के बाद रामलीला ग्राउंड की ओर निकला था। रास्ते में विशाल को आधा दर्जन लोगों ने दबोच लिया। यह लोग विशाल को जंगल की ओर ले गए। इस बारे में विशाल के परिवार वालों को पता लगा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसओ मेराज अली फोर्स के साथ तलाश में जुट गए। करीब सात घंटे के बाद मंगलवार सुबह चार बजे पुलिस ने विशाल को कुंवरगांव के जंगलों से बरामद कर लिया। विशाल को काफी चोटें भी आई हैं। मामले में गौरव, राहुल और सचिन को नामजद करते हुए पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस विशाल का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें