फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000 लीटर लहन नष्ट कर 150 लीटर शराब की बरामद

Tue, 13 Jan 2015 09:30 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के मलिहाबाद में जहरीली शराब से दो दर्जन लोगों की मौत के बाद शासन स्तर से निर्देशों के बाद पूरे जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों ने जिले में दो दर्जन से ज्यादा जगहों पर दबिशें देकर एक हजार लीटर लहन नष्ट कर दिया। इस दौरान डेढ़ सौ लीटर अवैध शराब बरामद की गई। शराब बनाते और बेचते हुए जिले भर में चौदह लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली और सिविल लाइंस पुलिस ने सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा के नेतृत्व में मीरा सराय और कबूलपुरा में छापेमारी की। यहां से शराब बनाते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। कादरचौक, मूसाझाग, उसहैत, उसावां, इस्लामनगर, जरीफनगर, मुजरिया, उझानी, कुंवरगांव, दातागंज, हजरतपुर थाना क्षेत्रों में भी अबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमों ने छापेमारी की।

जिले में 28 जगहों पर छापेमारी में पुलिस ने एक हजार लीटर लहर नष्ट कर डेढ़ सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
कच्ची के कारोबार में महिलाएं भी पीछे नहीं
पुलिस और आबकारी विभाग भले कोई दावा करें लेकिन सच यह है कि कच्ची शराब के कारोबार में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। दातागंज, कादरचौक, मूसाझाग समेत सिविल लाइंस थाने के कई गांव ऐसे हैं जहां घरों पर महिलाएं कच्ची शराब बनाती हैं और पुरुष इसकी विक्री करते हैं। कई बार यही कच्ची शराब मौत का कारण बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें