फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दातागंज में सराफ की दुकान से लाखों के जेवर ले गए

Thu, 12 Apr 2018 07:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
jewellery shop
विज्ञापन
पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर चोरों ने एक सराफ की दुकान में पिछवाड़े नकब लगाकर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी और सीडीआर  को भी निकालकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। तहरीर दे दी गई है। पुलिस चोरों को खोज रही है। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव पापड़ निवासी आदेश वर्मा की समरेर बाजार में सराफ की दुकान है। बुधवार की देर रात चोरों ने उनकी दुकान में पिछवाड़े से नकब लगा ली। इसकी जानकारी आदेश वर्मा को सुबह जाने पर हुई तो उनमें खलबली मच गई। देखा कि चोर अलमारी में रखे दो किलो चांदी और 20 ग्राम सोने के आभूषण ले गए। चोरी की खबर सुनकर आसपास के कई दुकानदार और लोग भी आ गए। कुछ ही दूरी पर स्थित चौकी पुलिस भी आ गई। पुलिस ने जायजा लिया। सराफ के मुताबिक चोर दुकान में लगे सीसीटीवी और सीडीआर भी निकालकर ले गए हैं। 
उन्होंने चौकी पुलिस को तहरीर सौंप दी है। पुलिस चोरों को खोजने में लगी हुई है। 
इधर, सराफ की दुकान में हुई चोरी की वारदात से अन्य दुकानदारों और लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है कि चौकी से चंद कदम की दूरी पर चोरों का घटना को अंजाम देना पुलिस की लापरवाही पर भी सवाल खड़े कर रहा है। 
विज्ञापन


...तो शातिर किस्म के हैं चोर 
दातागंज। सराफ आदेश वर्मा की दुकान में नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर बेहद शातिर किस्म के हैं। पुलिस की पकड़ में  न आएं शायद इसीलिए वह दुकान में लगे सीसीटीवी और सीडीआर को निकालकर ले गए। 

...चौकीदार को भी नहीं लगी भनक 
दातागंज। सराफ आदेश वर्मा ने बताया कि दुकानों की सुरक्षा को एक चौकीदार भी है। जो रात के समय दुकानों के आसपास घूमता रहता है, लेकिन रात की घटना की उसे भी भनक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें