मथुरा जिला जेल में बंदियों के बीच गैंगवार के बाद जेलों में सुरक्षा को
लेकर शासन की नींद टूटी है। इसी संबंध में सोमवार को अधिकारियों ने
निरीक्षण किया।
डीएम शंभूनाथ ने एसएसपी संतोष कुमार सिंह, एसपी सिटी
लल्लन सिंह, सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा ने एक साथ जिला जेल पर छापा मारा।
इस दौरान अधिकारियों को यहां सब कुछ ओके मिला। बाद में अधिकारियों ने जेलर
अरविंद पांडेय के साथ बैठक कर जेल की सुरक्षा व्यवस्था और यहां बंद शातिर
बंदियों के बारे में जानकारी ली। बताते चलें कि दो दिन पहले मथुरा जेल में
बंदियों के बीच गैंगवार हो गया था। इसके बाद शासन स्तर से पूरे प्रदेश में
जेलों की सुरक्षा का आकलन किया जा रहा है। इसी संबंध में डीएम यहां पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान बंदियों के बैरकों को भी खंगाला गया। यहां कोई
आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।
डीएम शंभूनाथ ने बताया कि जेल में सब कुछ
ठीक ठाक मिला है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की भी
समीक्षा की। इस संबंध में कुछ निर्देश जेलर अरविंद पांडेय को दिए गए हैं।