फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में कैद, जुर्माना

Wed, 25 Feb 2015 08:19 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेशल जज (एससीएसटी) एसएन सिंह ने बीच-बचाव के दौरान अचानक चली गोली से हुई मौत के मामले में नामजद को दो साल कैद सहित 20 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना रकम से छह हजार की धनराशि मुआवजा बतौर मृतकाश्रित को दिए जाएंगे।
विज्ञापन

घटना थाना सहसवान क्षेत्र के गांव तौफी नगला की है। 17 अक्तूबर 2009 को मोबाइल को लेकर पिता-पुत्र अतर सिंह व अमरपाल में कहासुनी हो रही थी। अमरपाल के हाथ में तमंचा था। तभी खानदानी रामभजन के बीचबचाव करने के दौरान अमरपाल से तमंचा चल गया। इसके चलते रामभजन की 12 वर्षीय पुत्री कुसुमा के माथे पर गोली लग गई। इलाज के दौरान कुसुमा ने दम तोड़ दिया था। सुनवाई के उपरांत कुसुमा की बिना इरादा हुई हत्या के आरोप में दोषी पाकर आरोपी अमरपाल को दो साल कैद सहित 20 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी एडीपीसी रईस अहमद ने की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें