फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार न मिली तो पत्नी से किया अप्राकृतिक कृत्य

Wed, 22 Jun 2016 12:12 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
 शहर कोतवाली क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। इसके बाद भी कार नहीं मिली तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता के भाई ने उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले के एक व्यक्ति ने अपनी बहन की शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से जनवरी 2016 में की थी। उसका कहना है कि दहेज में हैसियत के मुताबिक दहेज दिया। इसके बाद भी उसकी बहन का पति इमरान दहेज में कार लाने की मांग करता था। उसकी बहन को प्रताड़ित करता था और उससे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। 15 दिन पहले उसकी बहन को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति इमरान, इमरान के मामा अफजाल, मामी शमीम बेगम, रिश्तेदार वासिफ और महविश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें