फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को फर्रखाबाद हाईवे किया जाम

Thu, 04 Aug 2016 11:39 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को फर्रखाबाद हाईवे किया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव वालों के साथ सड़क पर आया पीड़ित परिवार 
विज्ञापन

लापता नन्हे की बुधवार रात कुएं में मिली थी लाश
 कोतवाली क्षेत्र के गांव पनौड़ी के पास नन्हे के परिवार वालों ने गांव वालों के साथ हत्यारोपियों की रिगफ्तारी की मांग को लेकर मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। गुस्साए लोग नन्हे हत्याकांड के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर काफी देर तक अड़े रहे। बाद में एसडीएम राम दत्त राम और सीओ अजय शर्मा ने किसी तरह से लोगों को समझा कर जाम खुलवाया। भरोसा दिया कि तीन दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान करीब दो घंटे तक हाईवे जाम रहा। 
कोतवाली क्षेत्र के गांव पनौड़ी के नन्हे (30) पुत्र पुत्र महेंद्र को गांव के ही प्रेमपाल और प्रमोद यादव एक अगस्त को शराब पिलाने के लिए घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद नन्हे घर नहीं लौटा। परिवार वालों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। बुधवार रात नन्हे का शव गांव के ही प्रधान पूरन सिंह के खेत के कुएं में मिला था। पुलिस ने शव बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार को नन्हे के भाई विपिन यादव की ओर से प्रमोद यादव, प्रेमपाल और प्रमोद यादव की पत्नी मधु के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद नन्हे के परिवार वाले गांव के लोगों के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे पर आ गए। हाईवे करीब दो घंटे तक जाम रखा। एसडीएम और सीओ से आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

-----
हत्या के पीछे वजह हो सकते हैं अवैध संबंध
छह महीने पहले हो चुकी है नन्हे की पत्नी की मौत
बिसौली। नन्हे की हत्या के पीछे अवैध संबंध होने से इंकार नहीं किया जा रहा। पुलिस अधिकारी भी इस बात को दबी जुवान स्वीकार कर रहे हैं। प्रमोद और नन्हे के बीच अच्छी दोस्ती थी। अक्सर दोनों साथ में शराब पिया करते थे।
नन्हे दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। उसके चार संताने हैं। करीब छह महीने पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह गांव में ही रहने लगा था। प्रमोद यादव की भी शादी नहीं हुई थी। वह कहीं एक मधु नाम की महिला को ले आया था। उसी को अपनी पत्नी की तरह रखता था। नन्हे का प्रमोद के घर काफी आना-जाना था। ऐसे में हत्या के पीछे वजह अवैध संबंध होने से भी पुलिस इंकार नहीं कर रही। नन्हे की हत्या में प्रमोद यादव की पत्नी मधु को नामजद किए जाने से भी साफ होता है कि कहीं न कहीं नन्हे के परिवार वालों को भी दोनों के बीच संबंधों के बारे में पता था। 
विज्ञापन

-----
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्यारोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या के पीछे अवैध संबंध होने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल मामले में पड़ताल चल रही है। इसके बाद ही सच सामने आ सकेगा।
-जमीरुल हसन, इंस्पेक्टर बिसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें