फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली शराब बनाने वाला दबोचा

Thu, 28 Sep 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी में नकली देशी शराब का अवैध कारोबार करने वाले एक युवक को उसके घर से पकड़ लिया। मौके से 50 लीटर स्प्रिट, नकली शराब के खाली और भरे हुए 140 क्वार्टर, भारी मात्रा में क्वार्टर के रैपर, यूरिया और सीले बरामद हुई है। देर रात रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सुबह पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।  
विज्ञापन

बुधवार को एसपी सिटी कमल किशोर ने पत्रकारों को बताया कि शराब माफिया की धरपकड़ को चलाए जा रहे अभियान के तहत उसहैत पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी करते हुए कस्बे के नरेश के घर पर दबिश देकर काफी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की। एक आरोपी चित्रभान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मौके से पुलिस ने नकली देशी शराब के 45 क्वार्टर भरे हुए, 95 खाली क्वार्टर, 150 रैपर, एक किलो यूरिया और खाली बोतलों की सैकड़ों सील बरामद की है। पूछताछ में पता चला है कि नकली शराब की सप्लाई आसपास के जिलों में होती थी। टीम में शामिल एसओ उसहैत राजीव कुमार, आबकारी निरीक्षक नीरज कुमार, दरोगा विनोद कुमार, कांस्टेबल बाबू, पवन, नरेश, फहेत सिंह को एसएसपी ने पांच हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें