फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए महिला को लूटने वाले

Thu, 28 Sep 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
thiefs
विज्ञापन
पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर महिला से हुई लूट का खुलासा किया है। लुटेरे दिल्ली भागने की फिराक में थे। बुधवार को एसपी सिटी कमल किशोर ने पत्रकारों को बताया कि उसहैत की रहने वाली फरजाना मंगलवार दोपहर कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 26 हजार रुपये निकालकर पैदल घर लौट रही थी। बैंक से निकलते ही बाइक सवार लुटेरों ने फरजाना का पीछा किया और कुछ दूरी पर पहुंचते ही उसके हाथ से नोटों से भरा बैग छीन लिया। दिनदहाड़े हुई घटना के बाद राहगीरों ने लुटेरों का पीछा किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। शाम को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसहैत पुलिस लुटेरों की धरपकड़ में लग गई। इस बीच बुधवार सुबह दिल्ली भागने की फिराक में लगे दोनों लुटेरों को उसहैत स्टैंड से एसओ राजीव कुमार ने पकड़ लिया। लुटेरों की निशानदेही पर 25 हजार रुपये बरामद हुए है। पकड़े गए लुटेरों में उसहैत के करीम नगर गांव का रहने वाला सुनील और अनिल है। लूट का शिकार हुई महिला ने लुटेरों की तस्दीक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें