फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड जवानों ने कमांडेंट दफ्तर घेरा

Sat, 31 Oct 2015 08:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी का बहिष्कार, चार घंटे चला हंगामा
विज्ञापन



जिले में चार चरण में पंचायत चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। एक नवंबर को मतगणना होनी है। मतगणना में भी 1275 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। जवानों का आरोप है कि मतगणना में उनकी ड्यूटी कंपनी के बाहर लगाई गई है। इससे पहले मतदान ड्यूटी लगाने में भी मनमानी की गई थी। जवानों को लंच पैकेज भी नहीं दिए गए। इतना ही नहीं उनको ड्यूटी स्थल तक आने-जाने का प्रबंध भी नहीं किया गया।
मतगणना में भी होमगार्ड जवानों की तहसील से बाहर ड्यूटी लगाई गई। शनिवार को जब उनको इस बारे में पता लगा तो सैकड़ों जवानों ने कमांडेंट दफ्तर का घेराव कर लिया। कमांडेंट के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ड्यूटी का बहिष्कार कर दिया। चार घंटे के बाद दोनों पक्षों में वार्ता हुई तब मामले का निपटारा हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप कुमार, जिला कमांडेंट होमगार्ड ने कहा कि होमगार्ड जवानों की जो मांगें जायज थीं उनको मान लिया गया है। ड्यूटी पर उनको लंच पैकेट दिए जाएंगे। ड्यूटी स्थल तक आने-जाने का भी प्रबंध किया जाएगा। बाकी मांगों पर भी विचार किया जा रहा है। जबकि जिला उपाध्यक्ष होमगार्ड एसोसिएशन, सोमेंद्र सिंह चौहान ने कहा, होमगार्ड जवानों का शोषण हो रहा है। अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो मतणगना ड्यूटी का वहिष्कार किया जाएगा। इस बारे में जिला कमांडेंट को बता दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें