फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

Mon, 25 Jul 2016 11:56 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उघैती के गांव गंदरौली की घटना, जमकर हंगामा
कई विद्युत पोल उखाड़े, आबादी से लाइन हटाने की मांग
 थाना क्षेत्र के गांव गंदरौली में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से अधेड़ शिवलाल की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए गांव के लोगों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन गांव के लोगों ने शव नहीं उठने दिया। इसके बाद एसडीएम बिल्सी विधान जायसवाल और सीओ राजवीर सिंह भी गांव पहुंचे। गांव के लोगों ने अधिकारियों से आबादी के ऊपर से गुजर रहीं लाइन को हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

गंदरौली गांव में आबादी के बीच से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। सोमवार की शाम गांव का शिवलाल (53) अपने घर की छत पर सफाई कर रहा था। इसी दौरान बंदर ने विद्युत पोल को हिला दिया। इससे ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन झूल गई और शिवलाल उसकी चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए गांव के लोगों ने कई विद्युत पोल गिरा दिए। थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे भी खदेड़ दिया। बाद में एसडीएम और सीओ गांव पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने गांव के लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। गांव के लोगों ने आबादी से गुजर रही लाइन को हटवाने की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन पर वह शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें