फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने फाड़ डाले  किशोरी के कपड़े

Tue, 31 May 2016 12:16 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीड़िता ने की 1090 पर शिकायत, कोई सुनवाई नहीं 
उघैती पुलिस ने की लीपापोती, मामले में 151 की कार्रवाई
 उघैती थाने के एक गांव में दबंगों ने सरेआम 16 वर्षीय किशोरी के कपड़े फाड़ दिए। किसी तरह से उसने अपनी आबरू बचाई। पीड़िता ने वूमेन हेल्प लाइन 1090 पर भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। घटना के चार दिन बाद पुलिस ने लीपापोती करते हुए तीन में से दो आरोपियों को धारा 151 में मुचलका पाबंद कर पल्ला झाड़ लिया। पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटक रहा है।
उघैती थाने के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी के पिता की मौत हो चुकी है। उसके पांच भाई दिल्ली में नौकरी करते हैं। किशोरी अपनी मां के साथ अकेली रहती है। 26 मई को दोपहर किशोरी गांव में ही इंडिया मार्का हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। आरोप है कि गांव के दबंग सत्यपाल उर्फ सत्तू, बबलू और विनोद ने उससे छेड़छाड़ की। किशोरी ने विरोध किया तो तीनों ने उसके कपड़े फाड़ डाले। किशोरी किसी तरह से आबरू बचाकर घर पहुंची। उसकी हालत देखकर मां भी दंग रह गई।
विज्ञापन

किशोरी ने पूरा वाक्या अपनी बेवा मां को बताया। इसके बाद उसने वूमेल हेल्प लाइन 1090 पर शिकायत की। इसके बाद बेवा मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद किशोरी की मां ने फिर से 1090 पर शिकायत की। बाद में पुलिस ने दो आरोपियों को धारा 151 में पाबंद कर पल्ला झाड़ लिया। सोमवार को किशोरी परिवार वालों के साथ एसएसपी सुनील सक्सेना से मिलने पहुंची, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

----
मामला मारपीट का था। गांव में पड़ताल के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 151 की कार्रवाई की गई। शिकायत 1090 पर भी की गई थी। मामले में छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।-नरेश कश्यप, एसओ उघैती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें