फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाला कारोबारियों पर पुलिस की नजर भी टिकी

Mon, 29 Dec 2014 11:44 PM IST
दबतोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिसौली कोतवाली क्षेत्र की दबतोरी चौकी इलाके के लक्ष्मीपुर, संग्रामपुर, पपगांव, दबतोरा समेत करीब आधा दर्जन गांवों में तमाम ऐसे लोग हैं जो रातों-रात करोड़पति बन गए हैं। हालांकि इनके आय के स्रोतों के बारे में किसी को जानकारी नहीं है। एसडीएम बिसौली की ओर से बनाई गई तीन सदस्यों वाली राजस्व टीम भी इन लोगों की आय के स्रोतों की जांच कर रही है। अब पुलिस ने भी इसे गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। सीओ बिसौली सतीश चंद्र शर्मा ने इस संबंध बिसौली पुलिस से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

दबतोरी इलाके के आधा दर्जन गांवों में कई बार सीबीआई समेत कई जिलों की एसटीएफ छापेमारी कर चुकी है। इन गांवों के कुछ लोगों के नाम हवाला कारोबार में आए थे। करीब दो महीने पहले इन गांवों में नाइजीरियन नागरिकों के आने की खबर के बाद हवाला कारोबार फिर से सुर्खियों में आ गया था। तीन अक्तूबर 2014 को एसडीएम गुलाबचंद्र ने तीन सदस्यों की टीम इन गांवों के संदिग्धों की आय के स्रोत पता लगाने के लिए बनाई थी। इस टीम ने ऐसे डेढ़ दर्जन लोगों के नाम छांटे हैं जिनके पास अकूत संपत्ति है लेकिन इनकी आय के स्रोत ज्ञात नहीं हो रहे। अब पुलिस ने भी इसे गंभीरता से लिया है। सीओ बिसौली सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि संदिग्धों के संबंध में उन्होंने बिसौली पुलिस से सूचनाएं मांगी हैं। अपने स्तर से भी वह ऐसे लोगों की जांच कर रहे हैं जिनके पास अचानक अकूत संपत्ति जमा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें