फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही को धक्का दे कोर्ट से भागा हत्यारोपी

Fri, 26 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
jail - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पेशी पर आया था, जनवरी में पत्नी समेत तीन लोगों के साथ भेजा गया था जेल     
विज्ञापन

जेल से सीजेएम कोर्ट में पेशी पर आया अपहरण और हत्या का आरोपी बंदी कोर्ट परिसर में सिपाही को धक्का देने के बाद भाग निकला। बंदी के भागने के बाद पूरे जिले में अलर्ट कर दिया गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं लगा। देर शाम रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई है।
वजीरगंज थाने के गांव अख्तरा निवासी सरबर अली पुत्र अख्तर जनवरी 2017 में अपहरण के बाद हत्या के मामले में आरोपी है। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद सरबर को उसकी पत्नी चमन बेगम और एक अन्य महिला समेत 18 जनवरी 2017 को जेल भेज दिया था। शुक्रवार को सरबर को सीजेएम कोर्ट में पेशी पर लाया गया। उसकी अभिरक्षा में सिपाही रोहित कुमार लगा था। कोर्ट परिसर में मौका पाकर सरबर ने सिपाही को धक्का दे दिया और भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर मिलने पर सीओ सिटी अभिषेक यादव, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राजीव कुमार शर्मा फोर्स के साथ कोर्ट परिसर पहुंचे। जिले के सभी थानों को भी सूचना दे दी गई। इसके बावजूद देर शाम तक पुलिस सरबर को तलाश नहीं कर सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें