फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर सो रही युवती से दरिंदगी

Fri, 05 Jan 2018 07:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर सो रही युवती से गांव के ही एक युवक ने धमकाकर दरिंदगी की। युवती के शोर मचाने पर परिवार के लोगों ने युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। वह उसे पीटते हुए थाने ले गए और पुलिस को सौंपकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
विज्ञापन

थाने के एक गांव में गुरुवार रात एक परिवार अपने घर में सो रहा था। घर की एक युवती कमरे के बाहर छप्पर के नीचे सोई थी। बताते हैं कि रात 11 बजे करीब गांव निवासी राकेश दीवार फांदकर उनके घर में घुस आया। उसने युवती को चारपाई पर ही दबोच लिया। इसके बाद उसे शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवती ने शोर मचा दिया। उसकी चीखपुकार सुनकर घरवाले जाग गए। इस पर राकेश भागने लगा। इन लोगों ने राकेश को पकड़ लिया। थोड़ी ही देर में मोहल्ले के कई लोग यहां आ गए। इन्होंने राकेश की पिटाई कर डाली। इसके बाद यह लोग उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस के हवाले कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया। पीड़ित युवती के भतीजे ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी एसओ अवनीश पाल ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली गई है। विवेचना में आरोपों की सत्यता की जांच की जाएगी। आरोपी को फिलहाल जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें