फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बालिका और अधेड़ की जान गई

Tue, 25 Apr 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं/इस्लामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक हादसा आवास विकास में और एक इस्लामनगर में हुआ      
विज्ञापन

शहर और इस्लामनगर में सोमवार को हुए दो सड़क हादसों में एक बालिका और एक अधेड़ की मौत हो गई। शहर की आवास विकास कॉलोनी के गेट पर सोमवार दोपहर वैगनआर कार की टक्कर से 10 साल की बालिका की जान चली गई। इधर, इस्लामनगर में राजपुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।      
एक हादसा शहर में आवास विकास के पास सोमवार दोपहर हुआ। बरेली के संजय नगर निवासी रवि की बदायूं के आवास विकास में ससुराल है। रवि की 10 वर्षीय बेटी पलक यहां अपनी ननिहाल में आई हुई थी। रविवार दोपहर पलक कॉलोनी के बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान अलापुर की ओर से आ रही वैगनआर ने उसे रौंद दिया। इससे पलक की मौके पर मौत हो गई। चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। खबर मिलने पर मौके पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा सड़क हादसा सोमवार रात इस्लामनगर में हुआ। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में राजपुर चौराहे के पास सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव करियामई निवासी 48 वर्षीय महेश पुत्र भूप सिंह सोमवार रात घर से खेत के लिए निकले थे। रात करीब नौ बजे उनको राजपुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें