फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला व्यापारी से दिनदहाड़े  चार लाख रुपये की लूट

Fri, 17 Mar 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो दातागंज।
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तमंचे लहराते फरार हुए बाइक सवार बदमाश
विज्ञापन

दातागंज में गांव भटौली के पास दिन में 10 बजे वारदात
काले रंग की पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने बरेली रोड पर गांव भटौली के पास बाइक सवार गल्ला व्यापारी से दिनदहाड़े चार लाख रुपये लूट लिए। लूट के बाद बदमाश तमंचे लहराते हुए भाग गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से गुस्साए व्यापारियों ने दातागंज-बरेली रोड जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। खबर मिलने पर एसपी सिटी अनिल यादव और सीओ प्रकार कुमार ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दातागंज कस्बे के मोहल्ला सड़कया निवासी राजेंद्र गुप्ता उर्फ राजू की समरेर में महाराज स्वामी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से गल्ला आढ़त है। शुक्रवार सुबह वह बाइक से गल्ला आढ़त के लिए निकले थे। किसानों को भुगतान करने के लिए राजेंद्र के पास थैले में चार लाख रुपये थे। राजेंद्र की बाइक बरेली रोड पर गांव भटौली के पास पहुंची ही थी तभी पीछे से काले रंग की पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने टक्कर मार कर उनकी बाइक को गिरा दिया। बाइक गिरते ही दोनों बदमाशों ने राजेंद्र पर तमंचे तान दिए। इसके बाद उनसे चार लाख रुपये नकद, मोबाइल और खाने का टिफिन लूट लिया। लूटपाट के बाद बदमाशों ने राजेंद्र की बाइक के एक्सीलेटर का वायर भी निकाल लिया। 
विज्ञापन

लूटपाट के बाद बाइक सवार बदमाश कच्चे रास्तों से होते हुए रुदेली मार्ग होते हुए धौरेला तक देखे गए। आस-पास के लोगों की माने तो बदमाश सिसइया गांव की ओर भाग गए। गल्ला व्यापारी से दिन-दहाड़े लूट की खबर पर कई व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बरेली रोड पर जाम लगा दिया। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे डॉ. शैलेष पाठक भी पहुंच गए। इंस्पेक्टर अमित सिंह ने व्यापारियों को घटना का जल्द वर्क आउट करने का भरोसा दिया। इसके बाद जाम खुल सका। इंस्पेक्टर दातागंज का कहना है कि कुछ क्लू मिले हैं। जल्द खुलासा हो जाएगा।
 
बदमाशों को थी पूरी भौगोलिक स्थिति की जानकारी
दातागंज। गल्ला व्यापारी से दिन दहाड़े चार लाख रुपये की लूट की वारदात पर गौर करें तो बदमाशों को पूरे इलाके की भौगोलिक स्थिति की जानकारी थी। भटौली गांव के पास वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश न तो दातागंज की ओर आए और न बरेली की ओर गए। कच्चे रास्तों से होते हुए बदमाशों ने ऐसा रास्ता चुना जहां उनको पुलिस का कोई डर नहीं था। सिसइया गांव से हो हुए बरेली, बदायूं, बिनावर, अलापुर, भमोरा किसी भी जगह निकला जा सकता है। इन रास्तों पर न तो कोई पुलिस चौकी है और न पुलिस गश्त रहती है।
विज्ञापन

 
आधा घंटे के बाद पहुंची यूपी 100
दातागंज। लूट की वारदात होने के बाद आस-पास के लोगों ने तुरंत ही यूपी 100 को खबर दी। खबर मिलने के बाद भी यूपी 100 करीब आधा घंटे के बाद मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मानें तो अगर यूपी 100 वक्त से आती तो बदमाशों को पीछा करके पकड़ा जा सकता था।
 
तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वर्क आउट को पुलिस टीमें लगाई गई हैं। कुछ क्लू मिले हैं। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
-अनिल यादव, एसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें