फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता के नमूने लेने में भी हो गई चूक

Sat, 10 Jan 2015 07:20 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगरेप की पीड़िता के सैंपल लेने में चूक हो गई। विधि विज्ञान प्रयोगशाला पीड़िता के दो सैंपल भेजे जाने थे लेकिन डॉक्टर्स ने पीड़िता के ब्लड का एक ही सैंपल लिया था। विधि विज्ञान प्रयोगशाला ने दूसरा सैंपल मांगा तो शनिवार के लिए पीड़िता को फिर से जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसका दूसरा सैंपल लिया गया। अब इसे प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मूसाझाग थाने में सिपाही वीरपाल यादव और अवनीश यादव ने 31 दिसंबर की रात नाबालिग से गैंगरेप किया था। जिला महिला अस्पताल में पीड़िता के मेडिकल में प्रथम दृष्टया रेप की पुष्टि की गई थी। छह जनवरी को पीड़िता और एक आरोपी सिपाही अवनीश यादव के सैंपल जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजे गए थे। आरोपी के सैंपल तो सही भेज दिए गए लेकिन पीड़िता के सैंपल भेजने में चूक हो गई। दरअसल पीड़िता के दो ब्लड सैंपल भेजे जाने चाहिए थे लेकिन एक ही भेजा गया। विधि विज्ञान प्रयोगशाला से जब इस बारे में पता लगा तो शनिवार के लिए पीड़िता को फिर से जिला अस्पताल लाकर उसका एक और ब्लड सैंपल लिया गया। अब इसे लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें