फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहसवान में विवाहिता से घर में घुसकर गैंगरेप

Sat, 09 Jan 2016 08:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सभासद समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

गुरुवार को हुई घटना, दो दिन बाद रिपोर्ट दर्ज

सहसवान के एक मोहल्ले में गुरुवार की शाम 38 वर्षीय महिला अकेली थी। मौका पाकर नगर पालिका का पूर्व सभासद कौशर अपने साथी मुशर्रत के साथ उसके घर में घुस गया। महिला का आरोप है कि दोनों ने उसे दबोच लिया। तमंचे के बल पर दोनों ने रेप किया और जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि वह उसी दिन कोतवाली पहुंची, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
कोतवाली से न्याय न मिलने पर उसने उच्च अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया। एसएसपी सौमित्र यादव ने सहसवान पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को इस मामले में कौशर और मुशर्रत के खिलाफ रिपोर्ट कर ली। उसे मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2016 में दुष्कर्म की पहली घटना
बदायूं। नए साल का आगाज अपराधों के साथ जरूर हुआ। इनमें लूट, डकैती और हत्या की वारदात शामिल हैं। गुरुवार से दुष्कर्म की वारदात की भी शुरूआत हो गई। हालांकि घटना सही है या नहीं यह तो विवेचना और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा, लेकिन 2016 में सामूहिक दुष्कर्म का पहला मामला दर्ज हो गया है। इंस्पेक्टर सहसवान अशोक कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसे मेडिकल को भेजा गया है। घटना की सच्चाई विवेचना के बाद ही सामने आएगी। पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें