दो घरों में लूटपाट के बाद साधु की मढ़ी को भी बनाया निशाना
बदमाशों ने दूसरा शिकार बृजेश राजोरिया के घर को बनाया। घर में अचानक घुसे बदमाशों का बृजेश ने विरोध किया तो उसकी बंदूक की बटों से पिटाई कर दी। जिससे उसका कान फट गया। बदमाशों ने घर में रखे 15 हजार रुपये और बृजेश की मां के कान के बुंदे व नाक की नथनी लूट ली।
दोनों परिवारों में लूट के बाद बदमाशों ने गांव से बाहर बनी साधु की मढ़ी को भी निशाना बनाया। मढ़ी का दरवाजा खोलने का प्रयास करने पर अंदर सो रहे साधु के परिवार ने चीख पुकार मचा दी, बदमाशों ने गोली भी चलाई लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। एक ही गांव में तीन जगह लूट को अंजाम देकर बदमाशों ने दहशत मचा दी। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।