फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी में दलित किशोरी से   रेप, खेत में पड़ी मिली बेहोश

Thu, 17 Aug 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो       उझानी (बदायूं)।  
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुनबे का ही युवक ले गया घर से बुलाकर फिर कर दी दोस्त के हवाले   
विज्ञापन

आरोपी पर पाक्सो समेत एससी एक्ट के तहत भी हुई कार्रवाई      
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल कराने के लिए भेजा    
 
एक युवक ने अपने दोस्त के जरिए 15 वर्षीय किशोरी को खेत पर बुलाया और नशे की गोलियां खिला दीं। किशोरी के बेसुध होने पर युवक ने रेप किया और दोस्त समेत फरार हो गया। परिवार वालों को इसकी जानकारी तब हुई जब उनके तलाशने पर किशोरी खेत में बेसुध पड़ी मिली। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी का दोस्त पीड़ित किशोरी का रिश्ते का तहेरा भाई बताया जाता है। पीड़ित किशोरी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह घटना उझानी थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब दस बजे हुई। पुलिस के मुताबिक नगर के मोहल्ला गंजशहीदा के रामलीला नगला निवासी संजय यादव और मोहित आपस में दोस्त हैं। मोहित कस्बे से करीब आठ किलोमीटर दूर एक गांव का रहने वाला है। सोमवार रात मोहित के जरिए उसके परिवार की एक किशोरी को संजय यादव ने खेत पर बुलाया। जहां उसने किशोरी को नशे की गोलियां खिला दीं। उसके बेहोश होने पर रेप किया। इसके बाद दोनों दोस्त फरार हो गए।  
विज्ञापन

मंगलवार सुबह किशोरी घर में नजर नहीं आई तो परिवार वालों ने खोजबीन की। तलाशी के दौरान किशोरी आरोपी मोहित के खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। परिवार वाले उसे उठाकर कोतवाली ले गए। पुलिस ने पीड़ित किशोरी का प्राथमिक उपचार कराया। फिर उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। होश में आने पर किशोरी ने पुलिस को बताया- मोहित उसे बहाने से बुलाकर खेत पर ले गए। उसे संजय यादव ने नशीली गोलियां खिलाईं और उसके बेसुध होने पर रेप किया। प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल मौके पर जाकर छानबीन की। किशोरी के पिता की तहरीर पुलिस ने संजय यादव और मोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पाक्सो एक्ट भी लगाया गया है। 
विज्ञापन

 
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है, लेकिन दोनों में एक भी घर पर नहीं मिला। अभी कुछ और बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- संजय गोयल, प्रभारी निरीक्षक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें